नन्ही सी जान के पेट से निकाला ढाई किलो का ट्यूमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया निवासी कक्षा-6 की छात्रा 14 वर्षीय किशोरी को तीन महीने पहले पेट में दर्द हुआ। पिता ने बताया कि शुरुआत में दर्द की गोली से आराम मिल गया, पर कुछ ही दिन में पेट में दर्द, सूजन, बुखार आने लगा, जो ठीक नहीं हो रहा था।
रीजेंसी के बाल रोग विभाग की हेड डॉ. रश्मि कपूर, पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. रजत गुप्ता, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि पेट का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने पर ओवेरियन ट्यूमर होने का पता चला।
ऐसा ट्यूमर रेयर होता है। ट्यूमर इतना बड़ा था कि उसके दबाव से दाएं गुर्दे में सूजन आ गई थी और उसकी जान को खतरा था। ऑपरेशन कर 20 गुणा 20 सेंटीमीटर आकार का ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई गई।