फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.05 lakh cheated in the name of job

नौकरी के नाम पर 2.05 लाख ठगे

Wed, 25 Aug 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
2.05 lakh cheated in the name of job
रसूलाबाद। नौकरी के नाम पर रसूलाबाद निवासी युवक से कानपुर के एक युवक ने दो लाख पांच हजार रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। रुपये वापस मांगने पर अब संबंधित युवक धमकी दे रहा है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया एरवाकटरा क्षेत्र के चकबदनपुर निवासी उपेंद्र सिंह ने एसपी केके चौधरी को बताया कि रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कठिका कला निवासी उसके साले चंद्रशेखर का बेटा सौरभ कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा है। उसके साथ कानपुर के ककवन मौजपुर निवासी अमित भी पढ़ता था। इस लिए उसका घर में आना जाना है।
विज्ञापन

घर में अमित ने अधिकारियों से अच्छी पकड़ की बात कहकर गन फैक्टरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। नौकरी के नाम पर 8.5 लाख रुपये की मांग की। इस पर साले ने 24 अप्रैल को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अमित साले के बेटे सौरभ के शैक्षिक प्रमाण पत्र ले गया। पांच फरवरी 2020 को उसने साले से एक लाख रुपये की मांग की। साथ ही पांच हजार रुपये फाइल तैयार करवाने के लिए मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साले ने कुल दो लाख पांच हजार रुपये दे दिए। रुपये देते समय पीड़ित ने चुपचाप वीडियो बना लिया। काफी समय बीत जाने के बाद नौकरी न लगने पर आरोपी से बात की तो वह धमकाने लगा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed