{"_id":"6a25d014013fc1933f04732b","slug":"19440-candidates-will-appear-in-the-constable-recruitment-examination-on-the-first-day-at-54-centres-kanpur-news-c-362-1-ka11002-149225-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले दिन 54 केंद्रों पर 19440 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले दिन 54 केंद्रों पर 19440 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
कानपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए शहर में 54 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। पहले दिन 19440 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। परीक्षा केंद्राें पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच होने के बाद ही उन्हें केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
हर केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए वहां एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 100 एसआई, दो कंपनी पीएसी, आएएफ और 10 क्यूआरटी समेत 1600 पुलिस कर्मी की ड्यूटी पर रहेंगे। इस तीन दिवसीय परीक्षा में 1,16,640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इन्हें रहेगी मोबाइल ले जाने की छूट
परीक्षा के दौरान प्राचार्य, केंद्र प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कार्यदायी संस्था के स्टाफ मोबाइल ले जा सकेंगे। अभ्यर्थी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में दुकानें नहीं लग सकेंगी। सुबह की पाली 10 से 12 और शाम की तीन से पांच बजे परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को सुबह आठ से साढ़े नौ बजे और दोपहर एक से ढाई बजे प्रवेश मिलेगा।अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधीन चलने वाली ई-बसों का संचालन सोमवार सुबह पांच बजे से कराया जाएगा ताकि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।