{"_id":"5c4dffbabdec22271a77b291","slug":"191548615610-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को जिला अस्पताल से लौटाया, रास्ते में प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को जिला अस्पताल से लौटाया, रास्ते में प्रसव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में महिला चिकित्सकों ने रविवार सुबह प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती को खून की कमी बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। परिजन महिला को ई रिक्शा से निजी अस्पताल ले जा रहे थे तभी बस स्टैंड के निकट उसने ई रिक्शा पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद परिजन जच्चा बच्चा को लेकर घर चले गए।
मौरावां थानाक्षेत्र के महारानी खेड़ा निवासी राजबहादुर ने बताया कि रविवार सुबह पत्नी पूनम (35) को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे हिलौली अस्पताल ले गया था। पूनम के शरीर में खून की कमी बता उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे हाथ नहीं लगाया और दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। राजबहादुर ई रिक्शा से पूनम को दूसरे अस्पताल ले जा रहा था तभी रोडवेज बस स्टैंड के निकट पूनम ने ई- रिक्शा पर नवजात बची को जन्म दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए।
मामले में सीएमएस डा. अंजू दुबे ने बताया कि उसे कानपुर रेफर किया जा रहा था लेकिन परिजन उसे ले जाने को नहीं तैयार थे। परिजन महिला को लेकर घर चले गए थे। रास्ते में प्रसव की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। प्रसूता घर चली गई है। शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।