{"_id":"5bef1b7abdec22077547adb9","slug":"191542396794-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बच्ची को कुचला, मौत
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। घर के सामने सड़क पार कर रही बच्ची को शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरुखेड़ा गांव निवासी शिवगोपाल निषाद की बेटी रजनी(2) घर के बाहर खेल रही थी। वह सड़क पार करने लगी। तभी जहानाबाद की ओर से अमौली की तरफ जा रही बोलेरो ने उसे कुचल दिया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। मौके पर बच्ची को मृत पाया। कुछ लोगों ने बोलेरो का पीछा
किया। चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ने की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। मां सुनीता सड़क पर रो-रो कर बदहवास हो गई। घटना की सूचना पर थानेदार चिंरजीव मोहन पहुंचे। ग्रामीणों ने चालक को जल्द से जल्द पकड़ लेने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के शांत होने पर शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने बताया कि रजनी बड़े भाई शिवा और बहन कोमल से छोटी थी।
विज्ञापन
बोलेरो ने बच्ची को कुचला, मौत
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो