{"_id":"5b4508744f1c1bc4248b58c2","slug":"191531250804-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के अपहरण का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों के अपहरण का प्रयास, आरोपी फरार
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। सजेती थानाक्षेत्र के दुर्गादेवी मोड़ पर मंगलवार की शाम बोलेरो सवार लोगों ने दो युवकों का अपहरण कर लिया। हत्या के इरादे से की गई वारदात की जानकारी होते पुलिस और ग्रामीणों ने बोलेरो सवारों का पीछा कर लिया। इसी दौरान एक जगह रास्ता खराब होने पर बदमाशों की गाड़ी वहां फंस गई। यह देखकर बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल भाग निकले। देर शाम पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं, अपहरण कर ले जा रहे दोनों युवकों को बरामद कर लिया।
थाना कुरारा (हमीरपुर) के पतारा गांव निवासी पूरन यादव और अमित सिंह के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चलती है। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। मंगलवार को पूरन यादव अपने साथी लल्लू हांडा निवासी ग्राम पतारा (कुरारा) और लल्लू यादव निवासी ग्राम बचरौली, थाना कुरारा (हमीरपुर) तीनों एक ही बाइक से दुर्गादेवी मोड़ (सजेती) की ओर आ रहे थे। वह जवाहर नाला का पुल पार करके आगे बढ़े तभी पीछे से एक बोलेरो पर सवार होकर आए लोगों ने ओवरटेक करके रोक लिया। यह देख पूरन यादव बाइक छोड़कर भाग निकला। जबकि, बोलेरो सवारों ने उसके दोनों साथियों लल्लू हांडा और लल्लू यादव को घसीटकर गाड़ी में डाल लहुरीमऊ गांव की ओर भाग निकले।
इधर, बदमाशों के चंगुल से बच निकले पूरन यादव ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दो युवकों के अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ग्रामीणों ने बाइकों से गाड़ी का पीछा कर लिया। थाना चांदपुर (फतेहपुर) के दपसौरा गांव के पास बदमाशों की बोलेरो खराब रास्ते में फंस गई। यह देख बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल यमुना के बीहड़ों में भाग निकले। पुलिस ने बोलेरो और अपहरण कर ले जाए गए दोनों युवकों को बरामद कर लिया। पूरन यादव ने बताया कि बोलेरो पर सवार लोग उसके गांव के ही मंझिल, अमित और बड़ेलाल थे। वह भलीभांति पहचानता है बताया कि उनके परिवार से उसकी पुरानी रंजिश है। बताया कि आरोपियों ने हत्या के इरादे से अपहरण किया था।
विज्ञापन
सीओ घाटमपुर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण किए गए युवकों को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला आपसी रंजिश का है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि संबंधित प्रकरण में थाना कुरारा की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।