{"_id":"5b2bedd54f1c1bf26e8b94e5","slug":"191529605589-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में परचून दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में परचून दुकानदार की मौत
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बुधवार की रात वाहन की टक्कर से परचून विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर अंदौली रोड निवासी स्वर्गीय बृजलाल का पुत्र राजकुमार उर्फ राजू (42) घर के बाहर परचून की दुकान चलाता था। बड़े भाई राम खेलावन ने बताया कि वह दुकान बंद करने के बाद राधानगर की ओर टहलने निकला । घर आते वक्त रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से पत्नी भानुमति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसके तीन मासूम बच्चे शिवांशु, गरिमा, प्रगति हैं। सबसे बड़ा बेटा शिवांशु आठ साल का है। मासूमों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
वाहन की टक्कर से परचून विक्रेता की मौत
फोटो संख्या एवं परिचय
8- राधानगर में रोते बिलखते परिजन