फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रति क्विंटल पर 2.6 किलो अतिरिक्त ले रहे

प्रति क्विंटल पर 2.6 किलो अतिरिक्त ले रहे

Mon, 04 Jun 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रति क्विंटल पर 2.6 किलो अतिरिक्त ले रहे
भीतरगांव विकास खंड के रसूलपुर-उमरा गांव के क्रय केंद्र पर किसानों से प्रति क्विंटल 2 किलो 600 ग्राम अतिरिक्त गेहूं लेने का मामला जांच के दौरान उजागर हुआ। जांच को राजस्व निरीक्षकों ने इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर तौले गए बोरे की बांट रखवाकर तौल कराई तो धांधली उजागर हो गई। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार के माध्यम से अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

नर्वल तहसीलदार प्रमोद झा ने बताया कि किसानों ने रसूलपुर-उमरा साधन सहकारी समिति पर संचालित खरीद केंद्र में तौल से अधिक गेहूं लेने की शिकायत की। शिकायत की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार और सतीश कनौजिया को भेजा गया। राजस्व निरीक्षकों ने मौके पर मौजूद किसानों के सामने इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर पहले तौली जा चुकी बोरी को बांट रखवाकर तौलवाया तो उसका वजन दो किलो 600 ग्राम अतिरिक्त निकला। राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाने के साथ ही खरीद के औचक निरीक्षण रजिस्टर में भी संदर्भित किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि कुटिया-रामपुर और रसूलपुर-उमरा गांवों के खरीद केंद्रों की रिपोर्ट बनाकर डीएम के पास कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है। बताया कि अधिकारियों का निर्देश मिलते ही संबंधित केंद्र प्रभारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...सरकार खर्च नहीं देती, राजनीति चमका रही
तौल के दौरान निर्धारित से अधिक गेहूं लेने में फंसे रसूलपुर-उमरा के केंद्र प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव का कहना है कि खरीद केंद्र संचालित करने में पल्लेदारी से लेकर ढुलाई और गोदाम में भंडारित करवाने तक कई खर्चे देने होते हैं। बताया कि हर जगह बिना सुविधा शुल्क दिए कोई काम नहीं करता है। जबकि, बोरों के फटे होने और कई बार इधर से उधर रखवाने पर तमाम अनाज बिखरकर बर्बाद हो जाता है। इसकी क्षतिपूर्ति के अतिरिक्त गेहूं तौलना मजबूरी होती है। जबकि, सरकार खर्चे देती नहीं सिर्फ राजनीति चमकाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed