{"_id":"5b0858414f1c1bb16e8b48b1","slug":"191527273537-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका टीम जांचेगी सेहत, अभियान कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका टीम जांचेगी सेहत, अभियान कल से
Updated Sat, 26 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम 27 मई यानी रविवार से वार्डों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। जांच में गंभीर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए शासन से पांच लाख रुपये मुहैया कराए जाएंगे। शुक्रवार को सभासदों के साथ हुई बैठक में प्रभारी ईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम में एएनएम, नगर पंचायतकर्मी और वार्ड सभासद रहेंगे।
उधर, बैठक में सभासदों ने पंचायत कर्मचारियों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को प्रभारी ईओ बसंतलाल गुप्त के साथ बैठक में सभासदों ने शौचालय न होने व पानी की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया।
प्रभारी ईओ ने सभासदों से वार्ड की समस्याएं पूछीं। उन्होंने कहा कि 27 मई से एक टीम वार्डवार घूमकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसमें एएनएम, नगर पंचायतकर्मी और वार्ड सभासद मौजूद रहेंगे। गंभीर बीमार व्यक्ति को पांच लाख रुपये इलाज के नाम पर शासन से मुहैया कराए जाएंगे। वरिष्ठ लिपिक पवन श्रीवास्तव ने दस वार्ड
विज्ञापन
ओडीएफ की जानकारी प्रभारी ईओ को दी तो सभासद ब्रजेश कुमार और सुमित औदिच्य ने कहा कि उनके वार्ड में कई लोगों को शौचालय नहीं मिले हैं। प्रभारी ईओ ने शौचालय की सूची देने को कहा।
अपशिष्ट कचरा प्रबंधन के बारे में पूछे जाने पर चेयरमैन पति तरुण महेश्वरी ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है। पीएम आवास योजना में सुविधाशुल्क लेने की शिकायत पर प्रभारी ईओ ने साक्ष्य देने पर कार्रवाई करने की बात कही। सभासदों ने कहा कि कसबे में लगे 23 वाटरकूलरों में आरओ नहीं लगे हैं। ऐसी ही पानी की सप्लाई हो रही है। प्रभारी ईओ ने वाटरकूलर खरीद की फाइल तलब की तो वह अधूरी मिली। उन्होंने बड़े बाबू पवन
श्रीवास्तव को फटकार लगाई। सभासदों ने चेयरमैन और प्रभारी ईओ से आय-व्यय का ब्यौरा देने की मांग की। आजाद नगर के सभासद शांतिबोध पालीवाल ने जवाहर नगर की सभासद शहनाजबानो के पति इजाजत खां को बैठक में बैठा देख विरोध जताया। प्रभारी ईओ ने कहा कि अगली बार ऐसा नहीं होगा। सभासद ही बैठक में भाग लेंगे। इस अवसर पर शिवकुमार हलवाई, मंजुला गुप्ता और सरस्वती राजपूत आदि सभासद मौजूद रहे।
गंभीर बीमारों को पांच लाख रुपये मिलेंगे
स्वास्थ्य कर्मियों की टीम 27 मई से वार्डों में करेगी स्वास्थ्य परीक्षण
बैठक में सभासदों ने पीएम आवास के पात्रों से वसूली का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो