{"_id":"5a89b7514f1c1b387b8b737c","slug":"191518974801-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, एएनएम के पति की मौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, एएनएम के पति की मौ
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। संगठन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं यूपी एएनएम संघ प्रदेश महामंत्री और कानपुर जिलाध्यक्ष की कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ से टकरा गई। कार चला रहे प्रदेश महामंत्री के पति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घायल प्रदेश महामंत्री व संघ की कानपुर जिला मंत्री को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।
कानपुर नगर के शास्त्रीनगर निवासी उत्तर प्रदेश एएनएम संघ की प्रदेश महामंत्री मंशा सिंह (51) रविवार को सुबह पति अजय सिंह (55) व संघ की कानपुर जिला महामंत्री सुधा सिंह (50) के साथ चित्रकूट में हो रहे मातृ शिशु कल्याण संघ के चुनाव में शामिल होने जा रही थीं। वैगनार कार अजय सिंह चला रहे थे। नेशनल हाईवे पर अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव के नजदीक कार महुआ के पेड़ से टकरा गई। तीनों सवार कार के अंदर फंस गए। ग्रामीणों से खबर मिलने पर आई पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। घटना स्थल से कुछ दूर पर स्थित खुरहंड में अपने घर में मौजूद विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी कार से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां उपचार के दौरान अजय सिंह की कुछ देर बाद मौत हो गई। घायल मंशा सिंह और सुधा सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। अतर्रा थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने जिला अस्पताल आकर घायलों का हालचाल लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चला रहे अजय सिंह सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। स्टेयरिंग की टक्कर से पसलियां टूट गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने भी इस बात की पुष्टि की।
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, एएनएम संघ प्रदेश महामंत्री के पति की मौत
प्रदेश महामंत्री और कानपुर जिला महामंत्री गंभीर घायल
दोनों घायल महिलाओं को कानपुर रेफर किया गया
संगठन के चुनाव में कार से जा रहीं थीं चित्रकूट