फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शमसाबाद

शमसाबाद

Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत शमसाबाद में दूसरी बार भगवा फहर गया है। पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता की मां कृष्णा देवी ने साइकिल पंचर करते हुए जीत हासिल कर ली। तीसरे नंबर के लिए हाथी और पंजे में कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हाथी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


2006 में भाजपा ने विजय गुप्ता को टिकट दी। विजय गुप्ता ने चेयरमैन पद पर कब्जा किए सपा के नदीम अहमद फारुकी को हराते हुए अध्यक्ष पद का ताज पहना। इस बार सीट महिला होने के चलते भाजपा ने विजय गुप्ता की मां कृष्णा देवी को टिकट दे दी। वहीं सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने अपनी पत्नी साहला फारुकी को चुनाव मैदान में उतार दिया। बसपा ने मोहम्मद इजहार खां की भाभी इरशाद बी. को हाथी पर सवार कर दिया तो कांग्रेस ने
विज्ञापन


फरहा जफर को प्रत्याशी बनाया। सपा, बसपा व कांग्रेस से मुस्लिम प्रत्याशी होने का फायदा भाजपा प्रत्याशी कृष्णा देवी को मिला। उन्होंने 2091 से सपा प्रत्याशी सहला फारुकी को पटकनी देकर दूसरी बार नगर पंचायत में भगवा फहरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 7041 और सपा प्रत्याशी को 4950 मत मिले। बसपा की इरशाद बी. को 2420 और कांग्रेस की फरहा जफर को 2415 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद में फिर फहरा भगवा
साइकिल दूसरे तो हाथी तीसरे नंबर पर रहा
पंजे को चौथे स्थान पर ही करना पड़ा संतोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed