फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गोरक्षा समिति ने मवेशियों की देखभाल से खड़े किए हात

गोरक्षा समिति ने मवेशियों की देखभाल से खड़े किए हात

Thu, 26 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोरक्षा समिति ने मवेशियों की देखभाल से खड़े किए हात
फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय गौरक्षा आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने धर्मपुर कटरी स्थित गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने से इनकार कर दिया है। उनका आरोप है कि गोशाला के आसपास गांवों के दबंग धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत सदर विधायक से कर चुके हैं।
विज्ञापन



कटरी धर्मपुर स्थित गोशाला की भूमि पर दबंगों का कब्जा था। हाल ही में इस जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया था। बाद में विहिप राष्ट्रीय गोरक्षा आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने गोशाला में सफाई करवाकर अन्य संसाधन मुहैया करवाए, लेकिन गोशाला संरक्षण का काम शुरू हुए एक माह भी नहीं हुए कि समिति ने जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए। समिति के जिलाध्यक्ष आशीष
विज्ञापन


गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष कनौजिया ने कहा कि उन्होंने गोशाला की सुरक्षा को दो चौकीदार रखे थे। हाल के दिनों में पालिका ने यहां 16 मवेशियों को रखवाया। वह लोग मवेशियों की देखभाल कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हफ्तेभर पूर्व एक चौकीदार को दबंग ग्रामीणों ने जानमाल की धमकी दी। गुरुवार को समिति के
विज्ञापन
विज्ञापन



सदस्य डॉ. अरविंद ने सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी से मामले की शिकायत की। सदर विधायक ने समिति के लोगों को जानमाल की धमकी दिए जाने की शिकायत मिली है। लखनऊ से लौटकर वह मामले को दिखवाएंगे। गोशाला प्रबंधक प्रदीप सक्सेना ने बताया कि गोरक्षा आंदोलन समिति के पास गोशाला की देखभाल के लिए प्रशासन के कोई आदेश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि



गोशाला बीहड़ क्षेत्र में है। ऐसे में कभी भी किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश के बाद भी पालिका प्रशासन ने अभी तक चारा और दाने की व्यवस्था नहीं की है। कर्मचारी भी नहीं हैं।


गोरक्षा समिति ने पशुओं की देखभाल करने से किया मना
बोले, गो सदन के आसपास लगे गांवों के दबंग दे रहे धमकी
जिलाध्यक्ष व चिकित्सक ने सदर विधायक से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed