{"_id":"595153714f1c1b79678b4673","slug":"191498502001-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन रहा नया फीडर, चार घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन रहा नया फीडर, चार घंटे आपूर्ति ठप
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ईद में भी बिजली संकट ने लोगों को परेशान किया। शहर के शांतीनगर उपकेंद्र से जुड़े पक्का तालाब के पास बन रहे नए फीडर के कारण यहां चार घंटे बिजली गुल रही। इसी तरह नउवाबाग के पास और राधानगर इलाके में तार टूटने से बिजली गुल रही। लोगों को उमस भरी गर्मी में ज्यादा परेशान होना पड़ा।
पक्का तालाब के पास नई बस्ती, उन्नाव के लिए नए फीडर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सोमवार को सुबह 11 बजे शट डाउन लेना पड़ा। इसके बाद तीन बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी। जेई विवेक मौर्य ने बताया कि नया फीडर बनने से यहां के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी।
दूसरी ओर राधानगर इलाके जर्जर तार टूट गया। इससे दो घंटे तक बिजली गुल रही। आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत नउवाबाग के पास रविवार रात पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। हालांकि सूचना पर सुबह लाइनमैन ने फाल्ट ठीक कराया। एसडीओ सदर अविनाश अग्रहरि ने बताया कि जो फाल्ट था वह ठीक करा दिया गया हैं। इससे कुछ देर ही बिजली गुल रही है।
विज्ञापन
डीएम से की शिकायत: फतेहपुर। गाजीपुर थाने के पमरौली निवासी नरेंद्र नाथ तिवारी ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने बिना इस्टीमेट के ट्रांसफार्मर रखवा लिया है।
खेतों में पेड़ों से केबिल बांधकर घर तक लाई गई है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को शिकायती पत्र दिया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
-नउवाबाग में तार टूटने से गहराया बिजली संकट
-राधानगर इलाके में स्पार्किंग से गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो