{"_id":"593c40364f1c1be1478b45ac","slug":"191497120822-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने नाप जोख करा चकरोड मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने नाप जोख करा चकरोड मुक्त कराया
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। ग्राम तमेरा की मड़ैया में चकरोड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को पुलिस प्रशासन ने मिलकर सुलझाया। चकरोड को कब्जे से मुक्त कराया गया।
गांव के राम दुलारे व दूसरे पक्ष के शारदा प्रसाद के बीच कई साल से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। रामदुलारे ने अधिकारियों से कई बार मामले को सुलझाने को कहा मगर नतीजा नहीं निकला। डीएम से शिकायत के बाद उन्होंने तहसील प्रशासन को पैमाइश कराकर चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए।
शनिवार को तहसीलदार जयकरन कुशवाहा, थाना प्रभारी सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों समेत ग्राम प्रधान कुंती देवी के प्रतिनिधि देशराज सिंह और ग्रामीणों की मौजूदगी में लेखपालों ने चकरोड की पैमाइश कराई। चकरोड भूमि को मुक्त कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि विवादित चकरोड को मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों को भविष्य में न झगड़ने की चेतावनी दी गई हैं। पीड़ित का आरोप था कि दबंगों ने उसकी दूसरी भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। उस भूमि की पैमाइश कराने के बाद चूना डालकर चिह्नित कर कब्जा मुक्त कराया गया है। एक भूमि का विवाद न्यायालय में लंबित होने के कारण आदेश आने तक का इंतजार करने को कहा गया।
इस संतोषजनक कार्यवाही से दोनों पक्ष खुश नजर आए। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, लेखपाल वालेश्वर दयाल, गीतम् सिंह, लाल सिंह, पुलिस हल्का इंचार्ज छोटे लाल, विभोर अवस्थी, समीम खान, नरेश कुमार समेत विवाद से संबंधित दोनों पक्षों के सभी लोग मौजूद रहे।