फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 government tube wells closed, irrigation of 950 hectares of crops stuck

Kanpur News: 19 राजकीय नलकूप बंद, 950 हेक्टेयर फसल की सिंचाई अटकी

Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
19 government tube wells closed, irrigation of 950 hectares of crops stuck
कानपुर देहात। रबी सीजन में लाही की फसल में सिंचाई की जरूरत है। जबकि गेहूं और आलू की बोआई के लिए किसान पलेवा की तैयारी कर रहे हैं। इधर 19 राजकीय नलकूप दगा दे गए हैं। बिजली खामी से 12 और मोटर फुंकने से सात राजकीय नलकूप ठप हैं। ऐसे में करीब 950 हेक्टेयर फसलों की सिंचाई अटकी है।
विज्ञापन

रबी सीजन में तिलहनी फसल में सिंचाई की जरूरत है। मौजूदा समय में नहरों में शीत कालीन बंदी है। 30 नवंबर तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। इसको लेकर फसलों की सिंचाई राजकीय या फिर निजी नलकूप से निर्भर है। प्रति राजकीय नलकूप 50 हेक्टेयर फसल की सिंचाई होती है। इधर बिजली खामी जैसे ट्रांसफार्मर फुंकने, केबल जलने, केबल चोरी होने की वजह से 12 राजकीय नलकूप करीब एक सप्ताह से ठप हैं। इसी प्रकार मोटर फुंकने से सात राजकीय नलकूप पानी नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरी हैं। नहर व माइनर में पानी नहीं है। जबकि कई स्थानों पर निजी नलकूप से सिंचाई का विकल्प भी नहीं है। किसानों की शिकायत पर नलकूप विभाग की तरफ से बिजली की वजह से ठप नलकूपों की सूचना एक्सईएन बिजली को भेजी गई है। हालांकि दो दिन बीतने के बाद खामी दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

------
बयान-
राजकीय नलकूपों को दुरुस्त कराने के लिए प्रयास हो रहा है। बिजली समस्या के निदान के लिए एक्सईएन को लिखा गया है। मोटरों को ठीक करने के लिए वर्कशॉप भेजा गया है। इसी सप्ताह ठप नलकूप संचालित करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जय प्रकाश, एक्सईएन नलकूप
------
निजी नलकूप से महंगी सिंचाई करनी पड़ रही
अकबरपुर ब्लॉक के मड़ौली निवासी देशराज व सर्वेश ने बताया कि राजकीय नलकूप ट्रांसफार्मर फुंकने से ठप है। ऐसे में लाही की फसल सिंचाई निजी नलकूप से करनी पड़ रही है। इससे लागत बढ़ रही है।
इसी प्रकार मलासा के हीरापुर निवासी संतोष व अनिल ने बताया कि ट्रांसफार्मर कई दिन से खराब है। ऐसे में फसल सिंचाई अटकी है। एक दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका तो निजी नलकूप से सिंचाई करनी पड़ेगी।

------
एक नजर में खराब नलकूप
नलकूप - खराबी की वजह
बरौली - ट्रांसफार्मर खराब
देवराहट एक -ट्रांसफार्मर खराब
देवराहट दो -ट्रांसफार्मर खराब
शाहजहांपुर निनायां - ट्रांसफार्मर खराब
मड़ौली - ट्रांसफार्मर खराब
गहोलिया - ट्रांसफार्मर खराब
हीरापुर -ट्रांसफार्मर खराब
भंदेमऊ - उपकरण खराब
पिपरी पतरहार - केबल चोरी
मलगांव - केबल जली
बलेथा- केबल खराब
किशवापुर- केबल खराब
थनवापुर- मोटर जलने
डींघ - मोटर जलने
जरिहा-मोटर जलने
अलियापुर-मोटर जलने
गौरियापुर-मोटर जलने
अहरौली-मोटर जलने
-खरका-मोटर जलने
----------
जमीन पर रखे हैं ट्रांसफार्मर, हादसे का खतरा

नलकूप के ट्रांसफार्मर डबल पोल पर रखे जाते हैं। इससे करंट उतरने की आशंका नहीं रहती है। खेतों में नमी रहने से करंट लगने का खतरा बना रहता है। इधर अमरौधा ब्लॉक के लखनापुर राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा है। इससे हादसे का खतरा बना है। एक्सईएन नलकूप जयप्रकाश ने बताया कि जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा है। देवराहट के राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर भी जमीन पर रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed