फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 criminal gangs identified, 1771 history-sheeters verified

Kanpur News: 19 आपराधिक गैंग चिन्हित, 1771 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन

Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
19 criminal gangs identified, 1771 history-sheeters verified
कानपुर। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरी पुलिस ने शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। पूर्वी जोन में सात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई, जबकि चार आपराधिक गैंग चिन्हित किए गए और 297 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन हुआ। वहीं पश्चिम जोन में 12 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी, जबकि तीन गैंग चिन्हित किए गए और 341 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया। दक्षिण जोन में 14 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। 10 आपराधिक गैंग चिन्हित किए गए और 609 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन हुआ। वहीं, सेंट्रल जोन में तीन नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के अलावा सात अन्य अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जबकि दो गैंग चिन्हित करने के अलावा 524 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। जेसीपी विपिन टाडा ने बताया कि इस अभियान में अब तक तीन नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जबकि 40 शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 19 आपराधिक गैंग चिन्हित करने के अलावा 1771 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed