फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1859 patients were treated at the health fair.

Kanpur News: आरोग्य मेले में 1859 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
1859 patients were treated at the health fair.
कानपुर देहात। जिले के एक शहरी व 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 58 चिकित्सकों व 131 पैरामेडिकल स्टाफ ने कुल 1859 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया।
विज्ञापन

मेले में कुल 180 मरीजों में बुखार के लक्षण मिले। इनमें से 68 मरीजों की मलेरिया और छह मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। जांच के बाद कोई भी मरीज मलेरिया अथवा डेंगू से ग्रसित नहीं पाया गया। मेला में 28 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। 260 लोगों को तंबाकू छोड़ने की सलाह दी गई। जबकि 105 मरीज सर्दी जुकाम से, 165 मरीज पेट के रोग से और 196 मरीज त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए। इसके अतिरिक्त, 50 मरीजों में खून की कमी पाई गई। साथ ही तीन संभावित क्षय रोग मरीज चिह्नित किए गए। इस दौरान गंभीर बीमार मिले 22 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए संदर्भित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed