फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1857 kranti remembered in bithoor mahotsav 2017

बिठूर महाेत्सव ने 1857 क्रांति की यादें कर दीं ताजा

Sat, 23 Dec 2017 01:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
1857 kranti remembered in bithoor mahotsav 2017
अनाम‌िका अंबर
‘मैं तेरे नाम हो जाऊं तू मेरे नाम हो जाए मैं तेरा दाम हो जाऊं तू मेरा दाम हो जाए, न राधा सा न मीरा सा विरह मंजूर  है मुझे, बनूं मैं रुक्मणी तेरी तू मेरा श्याम हो जाए’ ये मशहूर लाइने कवयित्री अनाम‌िका अंबर की हैं। इन लाइनाें काे सुनने के बाद अापकाे गंगा की लहराें काे छूकर अा रही हवाअाें की ताजगी महसूस हाेगी। 
विज्ञापन


बिठूर महोत्सव में कवियों के शानदार काव्य पाठ ने सभी काे मंत्रमुग्ध कर द‌िया। इसके बाद 'कानपुर जब तक महि शेष शीश पर है, है उदाहरण तरुणाई का, बलिदान रहेगा सदा अमर मर्दानी लक्ष्मीबाई का’... वीरांगना झांसी की रानी पर यह पंक्तियां सुनाकर लखनऊ की कवियित्री कविता तिवारी ने 1857 क्रांति की यादें ताजा कर दीं। शुक्रवार को बिठूर महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन में कई शहरों से आए कवियों ने एक से एक शानदार काव्यपाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी ने ‘किसी गीता से न कुरआन से अता होती है, न बादशाहों की दौलत से अता होती है, रहमतें बरसतीं हैं उन्हीं लोगों पर जिनके दामन में बुजुर्गों की दुआ होती है’ सुनाया तो हाल तालियों से गूंज उठा। अनामिका अंबर ने ‘मैं तेरे नाम हो जाऊं तू मेरे नाम हो जाए मैं तेरा दाम हो जाऊं तू मेरा दाम हो जाए, न राधा सा न मीरा सा विरह मंजूर  है मुझे, बनूं मैं रुक्मणी तेरी तू मेरा श्याम हो जाए’ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से आए शशिकांत यादव ‘देवास’  ने ‘रामायण का वाचन करते और सुनते गुरुवाणी हैं, हिंदु मुस्लिम बाद में हैं हम पहले हिंदुस्तानी है’... सुनाकर हिंदू - मुस्लिम एकता का संदेश दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जीवन में विजयी होना चाहिए लेकिन दिग्विजय नहीं होना चाहिए। सहारनपुर के राजेंद्र राजन ने ‘दिलों में जिनके लगती है, वो आंखों से नहीं रोते जो अपने के नहीं होते किसी के भी नहीं होते’ सुनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed