फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   185 women arrived for investigation in maternity wing, pregnant fainted due to delay in investigation

मैटरनिटी विंग में जांच के लिए पहुंचीं 185 महिलाएं, जांच में देरी से गर्भवती हुई बेहोश

Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
185 women arrived for investigation in maternity wing, pregnant fainted due to delay in investigation
रसूलाबाद मैटरनिटी विंग में फर्श पर लेटी महिला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। सीएचसी के मैटरनिटी विंग में शनिवार को मातृत्व दिवस कार्यक्रम के दौरान जांच के लिए 185 गर्भवती पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं की लंबी लाइन लगने से जांच में देरी हुई। इससे अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती बेहोश हो गई। जानकारी पर डॉक्टर ने गर्भवती का इलाज किया तब उसे होश आया।
विज्ञापन

माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर रसूलाबाद सीएचसी की मैटरनिटी विंग में निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गर्भवती महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्टाफ नर्स आरती, बबिता, निशा व रीमा ने विंग में आई हुई गर्भवतियों का वजन करने के बाद एचआईवी, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, सीबीसी जांच के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन दिए गए।
विज्ञापन

लाइन लंबी होने से बारी आने के लिए महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लाइन में पीछे की तरफ लगी उसरी गांव निवासी शबनम (26) बेहोश हो गई। इस पर अफरातफरी मच गई। जानकारी पाकर डॉ. राखी जैन ने गर्भवती का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि महिलाएं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बिना कुछ खाए ही आई थीं। भीड़ अधिक होने से समय अधिक लगा। बेहोश हुई महिला को इलाज के बाद होश आ गया। 185 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें 115 गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed