{"_id":"68cb1d73218eb4ad68002ca6","slug":"184-lakh-rupees-stolen-from-head-constables-account-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131500-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 1.84 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाए 1.84 लाख रुपये
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके बैंक खाते से 1.84 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि न तो उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही पैसे निकलने का कोई मैसेज।
विनोद कुमार ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। बुधवार को पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तो बैलेंस कम देखकर चौंक गए। जानकारी करने पर पता चला कि 2 सितंबर को खाते से 1.84 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना एटीएम कार्ड किसी को नहीं दिया है और न ही उन्हें कोई मैसेज मिला। इस घटना के बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी शरद तिलारा ने बताया कि मामले में आइटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।