फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गड़े धन की लालच में चोरों ने खोद डाला देवी चबूतरा

गड़े धन की लालच में चोरों ने खोद डाला देवी चबूतरा

Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
गड़े धन की लालच में चोरों ने खोद डाला देवी चबूतरा
घाटमपुर (कानपुर)। मंदिरों और देवस्थानों में घंटा चोरी और दानपात्र तोड़े जाने की घटनाओं के बाद अब चोरों ने पुराने स्थानों पर गड़े धन के लालच में जमीन की खुदाई भी करनी शुरू कर दी है। बुधवार की रात चोरों ने कोतवाली की पुलिस चौकी नंदना के तेजपुर गांव में देवी का प्राचीन चबूतरा खोद डाला। सुबह लोग मौके पर पहुंचे तो चबूतरा खुदा देखकर लोगों को वारदात की जानकारी हुई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने ऐसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

कस्बे के गांव निवासी सत्यनरायण यादव ने बताया कि उनके खेतों के पास भोला देवी का चबूतरा बना था। बताया कि चबूतरे के ऊपर सिर्फ एक झाड़ी खड़ी थी। चोरों ने देवी चबूतरे के नीचे धन गड़ा होने के लालच में रातों-रात उसे खोद डाला। बताया कि गुरुवार की सुबह खेत पहुंचने पर चबूतरा खोदा हुआ मिला। चबूतरे के ऊपर खड़ी झाड़ी को खोदकर एक ओर फेंक दिया था।
विज्ञापन

इधर, देवी चबूतरा खोदे जाने की जानकारी मिलने पर लोग एकत्र हो गए। इस मौके पर ओमकार नाथ तिवारी, नन्हू अवस्थी, रमन तिवारी (धीरू) और जगन्नाथ यादव आदि ने बताया कि भोला देवी का स्थान पुराना है। उनके नाम पर उस इलाके को भोलापुर के नाम से पुकारा जाता है। गांववालों ने बताया कि चोर चबूतरे के नीचे गड़ा धन खोदकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed