{"_id":"5c4e0912bdec2208b000f18c","slug":"181548618002-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में गणतंत्र दिवस में कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में गणतंत्र दिवस में कैदी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध विचाराधीन कैदी की शनिवार को मौत हो गई। वह गणतंत्र दिवस पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहा था, तभी अचानक गश खाकर गिर गया। आनन-फानन उसे कारागार के अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कैदी की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।
हाजीपुर, बरौर निवासी छोटेेलाल (40) हत्या के मामले में जिला कारागार में 9 जून 2016 से निरुद्ध था। शनिवार को गणतंत्र दिवस पर जेल परिसर में वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहा था। इस बीच उसे चक्कर आ गया और वह गिर गया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन से उसे तत्काल कारागार के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डाक्टर अनिल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बंदी रक्षक एंबुलेंस से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई। जेल अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी की अचानक हालत बिगड़ी थी। इससे पूर्व उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई थी। हालत बिगड़ने जिला अस्पताल भेजा गया था वहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना उसके पिता महावीर, मां घसीटी व भाई कल्लू को पत्र भेजकर दे दी गई है।