{"_id":"5c48bfa4bdec224bc356e500","slug":"181548271524-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस पलटी, चालक व परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस पलटी, चालक व परिचालक घायल
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। असरेंदा से उन्नाव जा रही परिवहन निगम की लोहिया ग्रामीण सेवा बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त बस में चार यात्री थे। ज्यादा होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोहिया ग्रामीण बस सेवा असरेंदा से सवारियां लेकर उन्नाव आ रही थी। उन्नाव-मौरावां मार्ग पर मिरकापुर गांव के निकट साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में चली गई। घटना में बस चालक आशीष कुमार व परिचालक आलोक मिश्रा घायल हो गए। ग्रामीण व राहगीर पहुंचे और घायल चालक व परिचालक को बस से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। सिर में चोट होने से दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौरावां बस स्टेशन अधीक्षक बदरे आलम ने बताया कि चालक व परिचालक घायल हुए हैं। चार सवारियां बैठी थी वह बाल-बाल बच गईं।
-बस में थे सिर्फ चार यात्री, ज्यादा होते हो सकता था बड़ा हादसा
-दोनों के सिर में चोट, हालत गंभीर में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर