{"_id":"5bfaf387bdec2241a9113028","slug":"181543172999-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग कर110 फीट गहराई में किया गया बम ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग कर110 फीट गहराई में किया गया बम ब्लास्ट
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा(कानपुर देहात)। तेल एवं प्राकृतिक गैस कारपोरेशन को जटियापुर गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी पेट्रोलियम जैसे पदार्थ के मिलने के संकेत मिले हैं। टीम ने बोरिंग कराकर अंदर से नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रविवार को घसमऊ में बोरिंग कराने के साथ बम ब्लास्ट कर नमूने संकलित किए गए।
क्षेत्र के घसमऊ, जटियापुर, गुरदही बुजुर्ग गांवों में ओएनजीसी की टीम लगातार सर्वे कर रही है। रविवार को टीम ने घसमऊ व जटियारपुर में 110 फीट गहरी बोरिंग करने के बाद अंदर बम ब्लास्ट किए। टीम के अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि घसमऊ व जटियारपुर में बोरिंग शुरू कर दी गई। दो जगह बोरिंग के बाद ब्लास्ट कर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 110 फीट की गहराई पर ब्लास्ट किया जा रहा है। इसके बाद मशीनंों से जांच की जाती है। फिर नमूने संकलित कर कंपनी की लैब में परीक्षण के लिए गुजरात भेजा जा रहा है। जटियापुर निवासी कुंवर सिंह, राजनरायन कुशवाहा, सोनेश्वर, प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि खेत में कंपनी के कर्मचारियों ने बोरिंग के बाद ब्लास्ट किया है। इसके साथ ही कई लोगों के आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या लिए गए हैं। वही बुजुर्ग गुरदही गांव निवासी छगन बाबू, घसमऊ गांव के कमलेश व प्रमोद कुशवाहा के खेतों में भी बोरिंग शुरू की गई है। अरविंद कुमार राठौर, शैलेंद्र कटियार, ज्ञान सिंह कुशवाहा, अर्जुन सिंह आदि ने कि आसपास के लोग पेट्रोलियम जैसे खनिज पदार्थ के मिलने की सूचना के कारण गांवों में एकत्र हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।