{"_id":"5b4269114f1c1bb9248b557c","slug":"181531078929-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। दक्षिणी नोन नदी के किनारे बसे बिरिया गांव में रविवार की दोपहर बाद एक युवक का शव नीम के पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके गले में निशान होने और मुंह से झाग निकलता देख परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या अथवा आत्महत्या की पुष्टि होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव पंचायत मदुरी के मजरा बिरिया निवासी विजय सिंह का पुत्र अखंड प्रताप सिंह (22) रविवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद बाहर चला गया। करीब दो घंटे बाद किसी ने उसका शव गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ के नीचे पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
अखंड प्रताप की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर शव पेड़ के पास पड़ा था। सजेती थानाध्यक्ष रविशंकर त्रिपाठी और सीओ आरके चतुर्वेदी के साथ ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। जबकि, परिजनों और गांव के लोगों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह ने बताया कि अखंड प्रताप ने इसी वर्ष घाटमपुर से आईटीआई किया था। बताया कि वह पढ़ने में भी तेज था।
सजेती एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि पिता विजय सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है जिसके आधार पर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।