{"_id":"5b2ff04a4f1c1b53268b7c62","slug":"181529868362-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी के पैसे न मिले तो मासूम ने किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी के पैसे न मिले तो मासूम ने किया जान देने का प्रयास
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़ चौकी क्षेत्र के अमौर गांव में रविवार को टॉफी के लिए पैसे न मिलने पर नाराज छह साल के मासूम ने खेल -खेल में फांसी पर लटक गया। मौके पर मौजूद बच्चे की मां ने आनन-फानन में बेटे को उठाकर साढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मासूम को कानपुर रेफर कर दिया है।
परिजनों के मुताबिक, कानपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में बच्चे को भर्ती करवाया गया है। चौकी क्षेत्र के अमौर गांव निवासी बाबू यादव का छह वर्षीय बेटा छोटू रविवार को मां से टॉफी दिलाने की बात कहकर पैसे की मांग रहा था। मां ने शाम को पैसे देने की बात कही और कमरे में टीवी देखने लगी। इस बीच टॉफी के लिए पैसे न मिलने से नाराज मासूम छोटू ने कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी कुंडी से फंदा बनाकर खेल-खेल में फांसी लगा ली। बच्चे की चीख सुनकर मां ने बेटे को फंदे से उतारते हुए परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बेटे को बेहोशी की हालत में साढ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। साढ पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।