{"_id":"5ab93c164f1c1ba4238b7805","slug":"181522088982-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गई एनओसी, 20 गांवों रोशनी से जगमगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल गई एनओसी, 20 गांवों रोशनी से जगमगाएंगे
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सौ आबादी वाले 20 गांव जल्द ही बिजली की रोशनी से रोशन होंगे। गांवों में विद्युतीकरण के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है। विद्युत सुरक्षा परिषद से वितरण खंड को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एओसी) भी जारी कर दिया गया। कार्यदायी संस्था की रिपोर्ट पर विद्युत सुरक्षा परिषद ने जांच कर आपूर्ति शुरू करने की अनुमति दे दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ढांचागत कामों में मामूली खामियों को दुरुस्त कर जल्द ही इन गांवों में विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विद्युतीकरण से छूटे गांवों को रोशन करने की मंशा से सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत काम शुरू किया। योजना का लक्ष्य छोटे-बड़े सभी गांवों व मजरों को बिजली की रोशनी से रोशन करना है। पहले चरण में हर ब्लाक में सौ आबादी वाले गांवों के चयन का काम शुरू हुआ। फिलहाल जिले में ऐसे 100 जनसंख्या वाले 20 गांवों में विद्युतीकरण के लिए ढांचागत काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था अशोका
विल्डकाम कंपनी ने गांवों में विद्युत पोल लगाकर घरों में आपूर्ति शुरू करने के लिए तार बिछा दिए हैं। करंट दौड़ाने के लिए अब अनापत्ति प्रमाणपत्र की जरूरत है। कार्यदायी संस्था ने अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए रिपोर्ट विद्युत सुरक्षा परिषद को भेजी दी है। अभी हाल ही में विद्युत सुरक्षा परिषद आगरा के उपनिदेशक राहुल यादव ने कार्यदायी संस्था के कराए गए कामों का सत्यापन किया है। जांच के दौरान जो कमियां निकलीं, उन्हें जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। हालांक विभागीय सूत्रों को मुताबिक वितरण खंड को 20 गांवों में बिजली सप्लाई के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
ब्लाक नवाबगंज- नगला जाटव, मायी नगला, सुंदर नगला।
मोहम्मदाबाद ब्लाक- हरि नगला, पीपर नगला।
ब्लाक बढ़पुर- हंस नगला, कटरी अमेठी कोहना, कटरी टटिया, जगत नगर, कटरी कुटरा।
ब्लाक कमालगंज- पृथ्वीपुर, फतेह नगला, धोवियन नगला, दलाल नगर,नवादा, धारा नगला।
शमसाबाद ब्लाक- आलमपुर, भुलभुलापुर, करनपुर, कटरी दुंधा
विद्युती सुरक्षा परिषद की टीम ने जांच के दौरान सड़क क्रास लाइन में गार्डिंग न होना, पेड़ के नीचे से बिजली लाइन निकालते समय पेड़ों की डाल नहीं काटी गई। ट्रांसफार्मर के पास की लाइन में सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। तार कई जगह ठीक से कसे नहीं है, इस कारण वह झूल रहे है। इन अधूरे काम को पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होते ही गांवों में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
100 जनसंख्या वाले गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा होने पर सुरक्षा सुरक्षा परिषद की ओर से गांव को रोशन करने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। जो कमियां मिली है, उनको पूरा कराकर गांवों को उर्जीकृत करने के लिए एक्सईएन फर्रुखाबाद ग्रामीण और कायमगंज को पत्र भेज दिया गया है। जल्द 20 गांवों में बिजली पहुंचनी शुरू हो जाएगी। एसके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत
मिला आदेश, 20 गांवों में शुरू होगी बिजली आपूर्ति
- विद्युत सुरक्षा परिषद ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर कार्यदायी संस्था को जल्द खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना के तहत प्रथम चरण में चयनित सौ आबादी वाले गांवों होंगे रोशन