फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   इटावा में पुलिस से भिड़ा अपराधी, दरोगा की उंगली टूटी

इटावा में पुलिस से भिड़ा अपराधी, दरोगा की उंगली टूटी

Thu, 04 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटावा में पुलिस से भिड़ा अपराधी, दरोगा की उंगली टूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। गांव शेखपुर में दबिश देने गई बसरेहर थाना पुलिस से चोरी का आरोपी भिड़ गया। उसने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इससे दरोगा के हाथ की अंगुली टूट गई। कुछ सिपाही भी चुटहिल हुए। दबोचे गए अपराधी से पूछताछ की जा रही है।

बसरेहर थाने के गांव बनकटीखुर्द का माखन सिंह शातिर अपराधी है। वह चोरी के मामले में वांछित था। पुलिस को सूचना मिली कि माखन सिंह गांव शेखूपुर सरैया में है। बुधवार रात 8 बजे दरोगा अवधेश कुमार और पवन कुमार व कुछ सिपाहियों ने दबिश देकर उसे दबोचा तो वह पुलिस से भिड़ गया। उसने दरोगा को पटककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की पकड़ से छूट नहीं सका।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे तक माखन व पुलिस में उठापटक होती रही। बाद में पुलिस ने उस पर काबू पा लिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले लाई। प्रभारी एसओ सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि माखन शातिर अपराधी है। वह चोरी के मामले में वांछित था। सूचना पर पुलिस पकड़ने गई थी। उसके हमलावर होने से दरोगा अवधेश के हाथ की अंगुली टूटी है। सिपाहियों को भी मामूली चोटें आई हैं। माखन पर पुलिस से का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed