फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   टीटीई में धरा गया मुन्ना भाई

टीटीई में धरा गया मुन्ना भाई

Mon, 16 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
टीटीई में धरा गया मुन्ना भाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को सीपीएस चित्रांश नगर केंद्र पर एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। यह दूसरे की जगह परीक्षा देने आया था। फोटो में चेहरा मैच न करने पर शक होने से यह पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पहली पाली की परीक्षा में 679 और दूसरी पाली में 642 अभ्यर्थियेों ने परीक्षा छोड़ दी।

जिला मुख्यालय के 10 केंद्रोें में यह परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक उच्च प्राथमिक के लिए दस केंद्रों पर परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरों और प्रशासनिक निगहबानी में इसे पूरा कराया गया।
विज्ञापन


केंद्राें में परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले से ही इंट्री शुरू कर दी गई थी। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में एक मुन्ना भाई पकड़ मेें आ गया। किशनपुर क्षेत्र के अभ्यर्थी भानु प्रताप सिंह के नाम पर डाक्यूमेंट लेकर बिंदकी का अजय कुमार परीक्षा देने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि पकड़े गए युवक और अभ्यर्थी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। परीक्षा के नोडल प्रभारी बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed