{"_id":"59988df94f1c1b5a188b466f","slug":"181503170041-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के कनेक्शन पर पुलिस सतर्क-आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के कनेक्शन पर पुलिस सतर्क-आईजी
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। संदिग्ध आतंकियों के जिले से कनेक्शन जुड़े होने के कई मामले खुलने पर पुलिस को और सावधानी बरतनी होगी। बस्तियों में रहने वालों की जांच में तेजी लाई जाए। किराएदारों का भी सत्यापन कराया जाएगा। लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक जय नरायण सिंह ने मातहतों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की।
पुलिस महानिरीक्षक जेएन सिंह ने बताया कि अपराधी भी अपराध का तरीका बदल रहे हैं। इससे पुलिस को भी अपडेट रहना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगे और भ्रष्टाचार खत्म हो। माना कि थानों में कार्य, व्यवहार, खनन व अपराध में सुधार हुआ है लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। बुधवार रात को सोहरामऊ थानाक्षेत्र के अमर सिंह
कृषि फार्म से गिरफ्तार बब्बर खालसा के संदिग्ध आतंकी जसवंत सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही पूर्व में भी कई बार उन्नाव से आतंकियों के तार जुड़े होने के खुलासों को संवेदनशील बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सभी नव आबादित व अस्थाई बस्तियों में हाल के कुछ महीनों या वर्षों से रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाने। किराएदारों को सत्यापन करने और ऐसे लोग जो इस जिले के मूल निवासी नहीं हैं लेकिन यहां रहकर मजदूरी, व्यापार या फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं उनके सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए। वर्ता के दौरान एसपी नेहा पांडेय, एएसपी एपी सिंह, सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह सहित सभी सीओ, आरआई गोपाल सिंह और सभी कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
थाना प्रथम इकाई है। अगर शिकायत या समस्या का वहीं स्थाई निस्तारण और निष्पक्ष कार्रवाई हो जाए तो पीड़ित को एसपी या और ऊपर के अघिकारियों के यहां बेवजह न दौड़ना पड़े। उन्होंने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को कार्यप्रणाली में सुधार की बात कहते हुए सभी शिकायतों को दर्ज करने और समय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
आईजी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए जो भी भूमाफिया चिन्हित हुए हैं उनके खिलाफ पूरी जांच पड़ताल कर आवश्यकतानुसार गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करें ताकि वह बचने न पाएं और उनपर गैंगस्टर, कुर्की जैसी कार्रवाई भी की जा सके।
आईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों से फुट पैट्रोलिंग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पैदल गश्त से जनसंर्पक और जनसंवाद तो बढ़ता ही है तमाम जिम्मेदारियों के बीच वक्त निकाल कर पैदल चलने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आतंकियों के कनेक्शन पर पुलिस सतर्क-आईजी
खुफिया विभाग सतर्क, नई बस्तियों और किराएदारों का सत्यापन होगा
पुलिस अधिकारियों को कार्य और व्यवहार में और सुधार के दिए निर्देश