{"_id":"59500b514f1c1b561f8b459e","slug":"181498418001-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला की मौत, चार घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मोहान-मलिहाबाद मार्ग के गांव झाला के पास सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृत महिला को स्वास्थ्य केंद्र से देखकर लौट रहा पड़ोसी और उसका साथी लखनऊ -बांगरमऊ रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और कंटेनर की भिड़त में ट्रैक्टर की चपेट में आ गए इनमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार घायल पांच किसानों में एक की मौत हो गई जबकि तीन किसानों को हसनंगज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार किसान फरहदपुर मंडी में आम बेंचकर लौट रहे थे। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
शहर के कोतवाली के गां राजेपुर पतारी निवासी अवधेश की पत्नी केतकी (35) शुक्रवार को अपने मायके मोहान नगर पंचायत के मोहल्ला कटरा गई थी। रविवार को वह झाला गांव स्थित आम के बाग की रखवाली कर रही मां केतकी (35) पत्नी अवध बिहारी को खाना देने गई थी। मां को खाना देकर वापस लौटते समय मोहान-मलिहाबाद मार्ग पर झाला गांव के निकट सीमेंट लदे ट्रक ने केतकी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल केतकी को पुलिस ने लोगों की मदद से सीएचसी पहुचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में केतकी के घायल होने की खबर सुन कसबा निवासी असद (50) व मुनीम (25) बाइक से उसे देखने सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में केतकी की मौत की जानकारी होने पर दोनों वापस घर लौट रहे थे। हसनगंज थानाक्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर नसरतपुर जंगलेमऊ गांव के निकट ट्रैक्टर ट्राली व कंटेनर में भिड़ंत हो गई।
कपलिंग टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे दब गए। दोनाें को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने असद को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनीम का इलाज चल रहा है। उधर ट्रैक्टर में बैठे किसानों में ऊंचगांव निवासी ट्रैक्टर चालक राजेश के अलावा आम व्यापारी रामकृष्ण (45) पुत्र मेवालाल, दिलीप, कमलेश, महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। इसमें घायल किसान रामकृष्ण की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे का शिकार हुई केतकी के तीन बच्चे हैं। जिसमें सर्वेश, तन्नू व अभिषेक हैं। तीनों गर्मी की छुट्टियां बिताने मां के साथ ननिहाल गए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि जिस मां के साथ वह ननिहाल आए हैं उसके साथ वापस नहीं जा सकेंगे। मां की मौत से बच्चे रो-रोकर बेसुध हो रहे थे।
ट्रैक्टर पलटने से हादसे का शिकार हुए किसान रामकिशन (50) किसान है। वह आम बेचने गया था। मृतक की पत्नी कृष्णकुमारी के अलावा एक लड़का व छह लड़कियां हैं। पिता की मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही परिवारी जन आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। पिता की मौत से बेटियों रो-रो कर बेहाल थीं।
नगर पंचायत मोहान के गांव कटरा निवासी असद का मकान गदनखेड़ा बाईपास के पास है। उनकी गांव के बाहर ट्रेडर्स की दुकान है। रोजाना सुबह वह गांव जाते थे और रात में उन्नाव आ जाते थे। रविवार को भी वह उन्नाव से गांव गए थे। मृतक असद की पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी है।
मोहान-मलिहाबाद मार्ग व लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर हुए हादसे
महिला को ट्रक ने कुचला, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली और बाइक बिड़ी, अधेड़ की मौत, चार घायल