फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 year old boy brutally murdered in parmath kanpur

पीयूष हत्याकांडः सांसों के साथ थमी घड़ी की टिक-टिक, इससे खुल सकते हैं कई राज

Sun, 21 Apr 2019 11:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
18 year old boy brutally murdered in parmath kanpur
कानपुर पीयूष हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पीयूष हत्याकांड में एक और तथ्य सामने आया है। पीयूष की घड़ी की टिक-टिक भी उसकी सांस के साथ थम गई थी। घड़ी गुरुवार रात 12:05 बजे बंद हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का समय तकरीबन यही है। कानपुर पुलिस ने पीयूष की घड़ी कब्जे में ली है। घटना के वक्त पीयूष के बाएं हाथ में घड़ी बंधी हुई थी। पुलिस के मुताबिक घड़ी सेंसर वाली है। कलाई पर बांधते ही घड़ी चलने लगती है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 
ग्वालटोली इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि रात साढ़े दस बजे मृतक का फोन बंद हुआ था। फोन की लोकेशन परमट की थी। 12:05 बजे उसकी हत्या हो गई। हत्यारे ने इसी एक घंटा 35 मिनट के भीतर पीयूष को ले गए और उसको मार डाला। साक्ष्य मिटाए फिर भाग निकले।  
विज्ञापन

 

इससे पुलिस को यकीन हो गया है कि हत्या इस वजह से हुई है

पुलिस ने पीयूष के दोस्तों व महिला मित्र के मामा को उठाया है। पर्याप्त साक्ष्य न मिलने से तीसरे बिंदु पर जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि पीयूष कई युवतियों के संपर्क में था। वह उनके घर पर जाकर रुकता था। उसके कई दोस्त भी एक ही युवती से बातचीत करते थे। इससे पुलिस को यकीन हो गया है कि हत्या आशनाई में हुई है। पुलिस के मुताबिक वारदात में कोई तीसरा शख्स भी शामिल हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed