फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हत्या: गुप्तांग काटा फिर शव क्षतविक्षत किया, आखिर इतनी नफरत क्यों !

Mon, 22 Apr 2019 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Apr 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
18 year old boy brutally murdered
पियूष का पोस्टमार्टम के समय पसीज गया था डॉक्टरों का दिल - फोटो : अमर उजाला

कानपुर  परमट में छात्र पीयूष कटियार (18) की हत्या करने वालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। हत्यारों ने पहले गला घोटकर उसे मार डाला था। फिर धारदार हथियार से चेहरे को क्षत-विक्षत किया और गुप्तांग काट दिया। शनिवार को पीयूष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। विशेषज्ञाें को आशंका है कि हत्या में दो या दो से अधिक लोग शामिल थे।


 

जंगल में ही मौत के घाट उतारा

18 year old boy brutally murdered
हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
जिस तरह से पीयूष की हत्या कर उसका शव क्षत-विक्षत किया गया है, उससे पुलिस भी हैरान है। पुलिस का कहना है कि वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, उससे ये तो स्पष्ट है कि हत्यारे पीयूष से बहुत नफरत करते थे। ये नफरत क्यों थी, ये पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
 

फिर किसने की थी 2 बजे तक चैट, उलझ गई पुलिस

18 year old boy brutally murdered
पियूष की हत्या के बाद गमगीन पिता - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र को घटनास्थल पर ही मारा गया। मौके से ऐसा एक भी साक्ष्य नहीं मिला जिससे ये साबित हो कि हत्या कहीं और की गई और शव परमट में टेफ्को के बक्कल कंपाउंड के जंगल में फेंका गया हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
18 year old boy brutally murdered
पियूष की हत्या के बाद गमगीन परिवार - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
परमट केनौघड़ा मोहल्ला निवासी मंजू देवी कटियार का बेटा पीयूष कटियार (18) गुरुवार रात लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसी रात पीयूष की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह परमट मेंटेफ्को के बक्कल कंपाउंड केजंगल में पीयूष का शव मिला था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। 

 
विज्ञापन
18 year old boy brutally murdered
पियूष की हत्या के बाद बदहवास परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे केबाद से मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। मगर जब पुलिस ने उसकी महिला मित्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात दो बजे तक व्हाट्सएप पर उसकी पीयूष से चैट से बातचीत हुई है।

इस बात से हत्याकांड उलझ गया है। पुलिस को आशंका है पीयूष शायद दो मोबाइल रखता था, एक पर व्हाट्सएप व दूसरे को कॉलिंग केलिए इस्तेमाल करता था। सवाल है कि आखिर पीयूष का व्हाट्सएप मोबाइल किसके पास था और युवती से कौन चैट कर रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed