फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हिंदुत्व की अलख जगाने आए सीएम योगी, जानिए क्यों कहा अब खुलकर हंसो और उल्लास से मनाओ त्योहार

Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur, lok sabha election 2019
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी की जनसभाओं के माध्यम से लोगों में हिंदुत्व को जगाने का प्रयास किया गया। पहले घाटमपुर फिर कानपुर के शास्त्रीनगर में आयोजित जनसभा में योगी ने लोगों से कहा कि अब खुलकर त्योहार मनाओ, होली दिवाली पर खुशियां फैलाओ। कोई रोकने वाला नहीं होगा।
CM Yogi Adityanath in kanpur, lok sabha election 2019
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
क्योंकि मोदी सरकार ने गुंडों, लुटेरों और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर लगाम लगा दी है। जै श्रीराम और बजरंगबली बोले बिना योगी ने बड़ी ही साफगोई से लोगों को भगवा को लेकर साथ चलने की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक रही सपा और बसपा की सरकारों ने हिंदुओं के त्योहारों पर पाबंदी लगा दी थी।
CM Yogi Adityanath in kanpur, lok sabha election 2019
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
लुटेरों और गुंडों के बल पर त्योहारों में विघभन डलवाए जाते थे। समाजवादी पार्टी ने कांवड़ यात्रा और विजयदशमी मनाने पर रोक लगा दी थी तो बसपा ने जन्माष्टी पर पाबंदी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur, lok sabha election 2019
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों और गुंडों को तरजीह देने वाली इन पार्टियों ने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। दिनदहाड़े लोगों के पशुओं को उठा लिया जाता था। इसी वजह से अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in kanpur, lok sabha election 2019
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
फिर से मोदी सरकार आने पर इन पार्टियों के बाकी बचे गुंडे भी सलाखों के पीछे जाएंगे। इस मौके पर सुरेश अवस्थी, अरविंद सिंह, दीपक तिवारी, अक्षय द्विवेदी, प्रभाकर राय, अनिल शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed