{"_id":"6931f901fb49af270c069594","slug":"18-trucks-with-tampered-number-plates-seized-67-challaned-kanpur-news-c-362-1-ka11002-136697-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर दौड़ रहे 18 ट्रक सीज, 67 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर दौड़ रहे 18 ट्रक सीज, 67 का चालान
विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर कस्बे के कूष्मांडा मंदिर व सजेती के अनूपुर मोड़ पर गुरुवार देर रात भारी वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इसमें गाड़ियों की नंबर प्लेट हटाकर या उसमें छेड़छाड़ करने वाले बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 18 भारी वाहनों को सीज किया गया। 67 का चालान काटा गया।
एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह, एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत, एआरटीओ कहकशां के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई की। इसमें बिना नंबर प्लेट, नंबर प्लेट छिपाकर या उसमें कोई भी गड़बड़ी कर चलाए जा रहे वाहन को रोका गया।
उन भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जो ओवरलोड थे। कई का टैक्स भी बकाया था। इसके अलावा बिना तिरपाल, प्रदूषण प्रमाणपत्र न दिखा पाने वाले वाहनों के भी चालान हुए। कुछ ड्राइवर शराब पीकर वाहन चलाते मिले। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर वाहन सीज करने की भी कार्रवाई की गई है।