फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 patients made slides in Mavai Mukta

मवईमुक्ता में 18 मरीजों की बनाई गई स्लाइड

Fri, 02 Oct 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
18 patients made slides in Mavai Mukta
डेरापुर(कानपुर देहात)। क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव में बुखार से दो बच्चों की मौत हो गई थी। मामले को संज्ञान में लेकर वहां स्वास्थ्य टीम भेजी गई। टीम ने ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की। इसके अलावा गांव में जगह-जगह एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

डेरापुर क्षेत्र के मवई मुक्ता के अखिलेश बाजपेयी का बेटा आरू व श्यामसुंदर का बेटा संस्कार को कई दिनों से बुखार आ रहा था। दोनों अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती थे। बुधवार को दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में कई अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गांव पहुंची। टीम की प्रभारी डॉ. हेमा ने बताया कि शिविर में गांव के 18 मरीजों की जांच के लिए रक्त की स्लाइड बनाई गई है। वहीं, टीम ने गांव में अलग-अलग जगहों पर दवा का छिड़काव किया। डेरापुर अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गांव में संक्रमण नहीं फैला है। कुछ लोगों को बुखार था। उनकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed