{"_id":"5d1214018ebc3e3cbe0f44fc","slug":"18-centers-built-for-iit-counseling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशभर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी में काउंसलिंग के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी में काउंसलिंग के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
Tue, 25 Jun 2019 06:09 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 25 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई में दाखिले के लिए काउंसलिंग को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने छात्रों के दस्तावेजों के वेरीफिकेशन व मैनुअल काउंसलिंग के लिए केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया है।
आईआईटी में दाखिले के लिए देशभर में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं जबकि एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई के लिए कुल 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। छात्रों के सीट एलॉटमेंट की पहली सूची 27 जून को जारी होगी। केंद्रों पर वेरीफिकेशन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी।
खास बात है कि छात्र को किसी भी केंद्र में रिपोर्टिंग करने की छूट मिलेगी। मतलब अगर आपको आईआईटी कानपुर में दाखिला लेना है तो जरूरी नहीं है कि आपको यहां आना होगा बल्कि आप अपने नजदीकी आईआईटी केंद्र पर जाकर भी दस्तावेजों का वेरीफिकेशन करा सकेंगे। इसके लिए 28 जून से दो जुलाई तक छात्रों को मौका दिया जाएगा।

सीट व ब्रांच लॉक करने का भी मौका
28 जून से दो जुलाई के बीच छात्रों को अपने नजदीकी रिपोर्टिंग सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने के साथ सीट व ब्रांच को लॉक करने का भी मौका मिलेगा। छात्रों के पास ब्रांच व सीट फ्लोट रखने का भी अधिकार होगा।
सात चरणों में काउंसलिंग
आईआईटी में प्रवेश के लिए सात चरणों में काउंसलिंग होगी और इसके लिए सात सीट अलॉटमेंट सूची जारी की जाएंगी। दूसरी सूची तीन जुलाई को, तीसरी सूची छह जुलाई को, चौथी सूची नौ जुलाई को, पांचवीं सूची 12 जुलाई को, छठी सूची 15 जुलाई को और सातवीं व अंतिम सूची 18 जुलाई को जारी होगी। आईआईटी कानपुर में कुल 1016 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें 109 सीटें सुपरन्यूमेररी व ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत हैं।