फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.79 lakh Ujjwala beneficiaries received subsidy cheques on Holi

Kanpur News: होली पर 1.79 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिली सब्सिडी की चेक

Sun, 01 Mar 2026 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
1.79 lakh Ujjwala beneficiaries received subsidy cheques on Holi
कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क में शनिवार को जिले के 1,79,461 उज्ज्वला लाभार्थियों को होली का तोहफा दिया गया। शासन की तरफ से रसोई गैस सिलिंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि की चेक प्रदान की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने सभी होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि होली पर्व के अवसर पर दी जा रही रसोई गैस रिफिल सब्सिडी से परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। शासन से चलाई जा रही योजना महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य संरक्षण व स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने उपस्थित लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाएगा। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed