फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शव रखकर जाम किया शिवली-कल्यानपुर मार्ग

शव रखकर जाम किया शिवली-कल्यानपुर मार्ग

Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
शव रखकर जाम किया शिवली-कल्यानपुर मार्ग
शिवली (कानपुर देहात)। विद्युत लाइन में फाल्ट ठीक करने के दौरान शनिवार शाम लाइनमैन की मौत हो गई थी। रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस पर पहुंची विधायक व एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद की चेक सौंपी।
विज्ञापन

शोभन बिजली घर के लाइनमैन बैरी बस्ता निवासी रामपाल (45) शनिवार को बरार गांव के बिनोवा नगर में बिजली का फाल्ट ठीक करने गए थे। उसी समय बिजली आपूर्ति चालू हो गई, इससे रामपाल करंट की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए थे। काम करने के दौरान आपूर्ति चालू होने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शिवली-कल्याणपुर मार्ग में शव रख जाम लगा दिया। करीब सवा दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसकी जानकारी पर सीओ बैजनाथ थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे। विधायक प्रतिभा शुक्ला व एसडीएम राम शिरोमणि ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की चेक और अंतिम संस्कार के लिए बीस हजार रुपये नकद पत्नी सुनीता को दिए। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने पीड़ित परिवार को किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का भी भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शट डाउन के बाद कैसे शुरू हुई आपूर्ति
पत्नी सुनीता बिलखते हुए सबसे यही पूछ रही थी कि शट डाउन के बाद बिजली की आपूर्ति चालू कैसे हुई। परिजनों ने कहा कि बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने रजिश में तहत आपूर्ति चालू की कराने की आशंका जताई। परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed