{"_id":"5b9ac33d867a557fe9785bef","slug":"171536869181-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, गांव में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर, गांव में सन्नाटा
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के दलपतपुर में फार्म हाउस पर रखवाली करने वाले दंपति की हत्या के दूसरे दिन गुरुवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अभी तक हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। फार्म हाउस पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना से भयभीत परिजनों ने गांव के अंदर बने पुराने मकान में रात गुजारी।
कानपुर के नयागंज निवासी अनिल मिश्रा के फार्म हाउस की रखवाली करने वाले वृद्ध दंपति रामस्वरुप और उनकी पत्नी छुन्ना देवी की बीते मंगलवार की रात धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसपी राधेश्याम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल करने के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। मामले में मृतक दंपति के बेटे बबलू ने अपनी बहन राखी व उसके दो दोस्त दीपक व आनंद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
गुरुवार की देर शाम तक पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी। घटना के बाद बीते बुधवार को आरोपी राखी भाई बबलू से फोन पर बात की थी लेकिन इसके बाद उसका फोन भी बंद हो गया। फार्म हाउस में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। मृतकों के बेटे व अन्य परिजन डर की वजह से फार्म हाउस में नहीं रुके, वह गांव के अंदर बने पुराने घर में जाकर ठहरे हैं। गुरुवार को परिजन दोनों के शव कानपुर ढ्योड़ी घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में पुलिस टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष रामफल प्रजापति ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।