फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के एक नर्सिंगहोम में रविवार देर रात गर्भवती का ऑपरेशन करने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। परिजन मुआवजे की मांग करने लगे। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन

लालपुर पातेपुर निवासी पति गुलफाम ने बताया कि पत्नी राजिया (35) को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार शाम अकबरपुर कस्बे के अंजली हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रविवार की देर शाम डाक्टरों ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। इसके कुछ घंटे बाद उसके पेट में दर्द हुआ। इसकी जानकारी उसने कर्मियों को दी। काफी देर तक उसे कोई देखने नहीं गया। काफी देर बाद डाक्टरों ने एक इंजेक्शन लगाया और सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया अस्पताल के डाक्टर व कर्मियों ने लापरवाही की जिससे पत्नी की मौत हो गई है। इस बात से आक्रोशित परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से दस लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed