फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बारात से लौट रही कार खड्ड में पलटी, युवक की मौत

बारात से लौट रही कार खड्ड में पलटी, युवक की मौत

Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बारात से लौट रही कार खड्ड में पलटी, युवक की मौत
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के दरगाहीलाल नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया। जबकि, युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

बीते गुरुवार की शाम साढ़ चौकी के गांव कुटिया-रामपुर निवासी रमेश यादव के घर कानपुर से बेटी की बारात आई थी। दूल्हे के दोस्त भी शामिल थे। देर रात द्वारचार और जयमाल के बाद सभी कार पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। कार जैसे ही साढ़-रमईपुर मार्ग पर स्थित दरगाहीलाल नहर पुल के पास पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर रोड किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन

इधर, वहां से निकल रहे लोगों ने खड्ड में कार पलटी देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार को सीधा कराने के बाद उसके भीतर फंसे चार लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में राजेंद्र यादव (30) निवासी उस्मानपुर (कानपुर) की मौत हो गई। जबकि, उस्मानपुर के ही निवासी राकेश कुमार (28), राहुल सिंह (25) और विकास कुमार (24) को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ चौकी इंचार्ज केएल पटेल ने बताया कि जांच के दौरान कार में शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं हैं। बताया कि दोस्त की शादी में शामिल होने आए युवकों ने शराब पी और फिर नशे में ही कार से वापस लौट रहे थे। जिसकी वजह से हादसा हुआ। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed