फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जिलाबदर अपराधी ने लेखपाल से छीना इंचीटेप, भगाया

जिलाबदर अपराधी ने लेखपाल से छीना इंचीटेप, भगाया

Thu, 08 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिलाबदर अपराधी ने लेखपाल से छीना इंचीटेप, भगाया
मोहम्मदाबाद। पैमाइश करने गए लेखपाल और उसके साथियों का जिला बदर अपराधी से विवाद हो गया। बदमाश ने लेखपाल और उसके साथियों से हाथापाई कर पैमाइश के उपकरण छीन लिए और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश मौके से भाग गया। बाद में पुलिस की देखरेख में पैमाइश की गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिया निवासी पूर्व सैनिक रघुनंदन सिंह ने डीएम से शिकायत की थी कि गांव के ही रामरतन यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने एसडीएज सदर अजीत सिंह को जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल रामशंकर यादव, बालकराम, कानूनगो महेंद्र कुमार
विज्ञापन



शिकायत की जांच करने और पैमाइश करने के लिए पहुंचे। जिस समय लेखपाल इसकी पैमाइश कर रहे थे इस दौरान रामरतन यादव का भाई बलवीर सिंह मौके पर पहुंच गया। बलवीर सिंह जिला बदर घोषित है। उसने अपने अन्य लोगों के साथ पैमाइश करने के लिए आए लेखपालों और कानूनगो से औजार छीन लिए। साथ ही उन लोगों
विज्ञापन
विज्ञापन



को धमका कर वहां से भगा दिया। कानूनगो ने इसकी सूचना एसडीएम को मोबाइल पर दी। एसडीएम ने प्रभारी कोतवाल सुशील पटेल को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में पैमाइश कराई गई। पैमाइश में कि गई शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लेखपालों ने वहां पर निशान लगा दिए। लेखपाल रामशंकर यादव ने बलवीर सिंह और अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने की तहरीर दी। इस दौरान बलवीर ने रामशंकर को मोबाइल पर फोन किया। उसके धमकाते देख कर प्रभारी कोतवाल ने फोन ले लिया। इस पर बलवीर ने फोन काट दिया। कुछ समय बाद ही लेखपाल ने दी गई तहरीर को वापस ले लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी जाएगी।


मोहम्मदाबाद। जिला बदर अपराधियों की किस तरह से पुलिस देखरेख करती है, इस घटना से साफ जाहिर हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिया निवासी बलवीर सिंह यादव को डीएम ने जिला बदर किया था। पुलिस की लापरवाही के चलते बलवीर सिंह गांव में ही रह कर आए दिन बवाल करता है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि जिला बदर को पकड़ने के लिए कई बार पुलिस गई। पुलिस की छापेमारी से पहले ही वह भाग जाता है। ब्यूरो


पैमाइश के उपकरण छीन लेखपाल को भगाया
सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर लेखपाल व कानूनगो पैमाइश करने पहुंचे थे
जिलाबदर अपराधी के धमकाने पर लेखपाल ने कोतवाली में वापस ली तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed