फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कैश के लिए लोग परेशान

कैश के लिए लोग परेशान

Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कैश के लिए लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। हर तरफ होली का उल्लास है। लोग होली की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं बैंकों की अव्यवस्था से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। लोग कैश के लिए भटकते नजर आए। कहीं एटीएम ने छकाया तो कहीं काउंटर की लंबी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा।

बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के दो काउंटर में सुबह से कैश के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ रही। सर्वर ठीक से काम न करने की वजह से कैश देने में दिक्कत हुई। लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पीएनबी और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में भी भीड़ रही। पीएनबी के शाखा प्रबंधक आरडी भारती ने बताया कि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो इसके लिए सभी काउंटर चालू कर दिए गए हैं। इसी प्रकार स्टेट बैंक में कैश के लिए लोग सुबह से पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


एसबीआई की शाखा प्रबंधक प्रीती सचान ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। इसी प्रकार कचहरी परिसर में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का एटीएम बंद रहा जिससे उपभोक्ताओं को दूसरे एटीएम का सहारा लेना पड़ा। कैश के लिए भटक रहे आबूनगर के अंबरीश शुक्ला, कलक्टरगंज के राजू, देवीगंज निवासी प्रीती गुप्ता ने बताया कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह फ्लाप हैं। होली में खरीदारी करने के लिए कैश निकालने आए थे लेकिन घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed