{"_id":"5a3bfc674f1c1b4c528baea3","slug":"171513880679-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से छात्रा को खींचने की रिपोर्ट दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो से छात्रा को खींचने की रिपोर्ट दर्ज नहीं
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। शासन स्तर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती के दावों के बीच पुलिस की संवेदनहीनता का एक और मामला। आवास-विकास चौकी पुलिस के सामने सरे बाजार छात्रा को टेंपो से खींचने के मामले में दूसरे दिन एसपी के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल का कहना है कि आदेश की कापी मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शासन स्तर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख सख्ती के दावों के बाद भी पुलिस की हीलाहवाली बरकरार है। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में छात्रा मंगलवार को छात्रा अपनी मां के साथ बाजार करने गई थी। बाजार करने के बाद छात्रा टेंपो से घर लौट रही थी। आवास विकास तिराहे के पास बाइक सवार शोहदों ने टेंपो को रोक लिया। इस
दौरान युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसे टेंपो से खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे, युवक तमंचे लहराते हुए भाग गए। कोतवाली पुलिस ने जब कोई कोई कार्रवाई नहीं की तो बुधवार को पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर गुहार लगाई थी। एसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। उधर, कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि अभी कोई आदेश की कापी नहीं मिली है। कापी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
टेंपो से छात्रा को खींचने में नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट