{"_id":"59399b584f1c1b1b478b458c","slug":"171496947544-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास खंड में बाबू की गोली लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास खंड में बाबू की गोली लगने से मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। नवाबगंज विकास खंड कार्यालय में कार्यरत लिपिक की गुरुवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कर्मचारी ने गोली मारकर आत्महत्या की है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइंस मड़ैंया निवासी अत्रैय राठौर (35) अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत थे।
बीते दिनों उनका तबादला नवाबगंज ब्लॉक में कर दिया गया था। गुरुवार की रात करीब पौने दस बजे वह अपने फतेहगढ़ स्थित घर पर मौजूद थे तभी घर में गोली चलने की आवाज आई। परिजन बाहर निकले तो अत्रैय लहूलुहान हालत में पड़े थे। गोली उनके सीने में लगी थी। परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए।
वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के कुछ लोगों ने विभागीय कुछ अधिकारियों के ऊपर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि किसी बात को लेकर लिपिक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
उधर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार जांच व कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बोली, लिपिक ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की
डीएम ने नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा