{"_id":"5ce2d4b2bdec22077a428568","slug":"17-year-old-girl-want-marry-but-parents-said-no","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी कर अपना घर बसाना चाहती थी वो पर माता पिता ने किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी कर अपना घर बसाना चाहती थी वो पर माता पिता ने किया इंकार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम
Mon, 20 May 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
शादी करना चाहती थी बेटी माता पिता ने किया इंकार तो मौत को लगाया गले
- फोटो : social media
हमीरपुर में परिजनों से किशोरी ने मनपसंद शादी कराने की बात कही तो घरवालों ने उसके नाबालिग होने की बात कह मामला टाल दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मुख्यालय के गौरादेवी मोहल्ले की घटना है। यहां दिनेश अपने परिवार के साथ रहता है। दिनेश पेशे से चालक है। उसकी पत्नी सुकीर्ति सुमेरपुर विकासखंड के बिलहड़ी गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह वहीं रहती है। इधर शहर में दिनेश के साथ उसका छोटा पुत्र रविकुमार और पुत्री नेहा (17) रहती थी।

Trending Videos
बड़ी बहन के देवर से शादी करना चाहती थी छोटी बहन
समीप ही नेहा की दादी सियादुलारी उससे अलग रहती हैं। दिनेश ने पुलिस को बताया सोमवार की सुबह वह सात बजे घर से निकला था। उसके पुत्र रविकुमार ने फोन पर नेहा के फांसी लगाने की जानकारी दी। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी पुत्री ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
बताया उसकी बड़ी पुत्री मधू मेरापुर में ब्याही है। मधू के देवर से शादी करने की जिद पर नेहा अड़ी थी। उसने बालिग होने पर उसकी शादी कराने की बात कही थी। मगर पुत्री नहीं मानी और और उसने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्राइम इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।