{"_id":"671e7a519d8f1e2f370589ab","slug":"17-kg-silver-recovered-from-bike-riding-youth-etawa-news-c-216-1-etw1001-117376-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाइक सवार युवक से 17 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाइक सवार युवक से 17 किलो चांदी बरामद
Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
कानपुर से खरीदकर मथुरा ले जाने की बताई जा रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक के पास से 15 लाख रुपये मूल्य की 17 किलो चांदी बरामद की है। युवक ने बताया कि वह चांदी कानपुर से मथुरा लेकर जा रहा था। बरामद माल के संबंध में कोई कागजात न मिलने पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने थाना पर सुपुर्दगी में दाखिल करा दिया है। युवक को चांदी से संबंधित कागजात दिखाने को कहा गया है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद चांदी के संबंध में जांच करने के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों को बुलवाया गया था। इस पर सहायक कमिश्नर सुमन राज व अवनीश यादव ने चांदी के बारे में पड़ताल की, चांदी की मात्रा 17 किलो 760 ग्राम निकली है।
युवक से पूछताछ की गई तो उसने खरीदकर लाने की बात बताई, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया है। इसपर अधिकारियों ने चांदी को सुपुर्दगी में दाखिल कर दिया है।