{"_id":"628b538a655a4e6fb052a957","slug":"169-students-got-jobs-due-to-practical-knowledge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JOB FAIR: प्रायोगिक ज्ञान से मिली 169 छात्रों को नौकरी, रोजगार मेले में 1709 नौकरियां लेकर आईं सात कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JOB FAIR: प्रायोगिक ज्ञान से मिली 169 छात्रों को नौकरी, रोजगार मेले में 1709 नौकरियां लेकर आईं सात कंपनियां
Mon, 23 May 2022 03:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 May 2022 03:22 PM IST
सार
रोजगार मेले में सात कंपनियां 1709 नौकरियां लेकर आई थीं। 210 छात्रों ने मेले में प्रतिभाग किया जिसमें 169 छात्रों को नौकरी मिली। शहर के अलावा कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात समेत आसपास के कई जिलों से छात्र आए थे।
विज्ञापन
रोजगार मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेड का क्या नाम है... क्या काम होता है तुम्हारे ट्रेड में, अच्छा बताओ वर्कशॉप में क्या-क्या किया है। शनिवार को राजकीय आईटीआई पांडु नगर में रोजगार मेले में अभ्यर्थियों से कुछ इसी प्रकार के सवाल नौकरी देने आए कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने पूछे। प्रतिनिधियों ने परीक्षा के बजाय साक्षात्कार लेकर प्रायोगिक ज्ञान की जानकारी ली।
छात्रों से ट्रेड, औजारों के नाम और उनके काम के बारे में पूछा। इसी के आधार पर उन्हें नौकरी ऑफर की। मेला प्रभारी आईटीआई लाल बंगला के प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा ने बताया कि सात कंपनियां 1709 नौकरियां लेकर आई थीं। 210 छात्रों ने मेले में प्रतिभाग किया जिसमें 169 छात्रों को नौकरी मिली।
शहर के अलावा कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात समेत आसपास के कई जिलों से छात्र आए थे। यहां फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, मशीनिस्ट और वेल्डर समेत अन्य ट्रेड के छात्रों को नौकरी मिली है। प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि न्यूनतम नौ हजार और अधिकतम 15 हजार रुपये प्रति माह वेतन कंपनियों ने दिया है।

कई कंपनियां सब्सिडी कैंटीन, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई को आईटीआई पांडु नगर परिसर में अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। इस मौके पर नंदराम शाक्य, निधि वर्मा, विभव शुक्ला और अमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।
कम वेतन के कारण कम आए छात्र
मेले में सात कंपनियां 1709 नौकरियां लेकर आई थीं लेकिन छात्र 210 छात्र ही पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि कम वेतन के चलते छात्र शहर नहीं छोड़ना चाहते। साथ ही कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट बेस नौकरी ऑफर करती हैं। ऐसे में छात्र परमानेंट नौकरी के इंतजार में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

2020 में टर्नर ट्रेड से आईटीआई किया था। उसके बाद से नौकरी न मिलने पर फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रहे थे। अब अपने प्रोफेशन में नौकरी मिलने की खुशी है। - राहुल सिंह, बांदा
एक निजी वर्कशॉप में नौकरी कर रहा हूं। वहां पर वेतन कम मिल रहा है। अब एक कंपनी ने जॉब ऑफर की है। तरक्की के साथ वेतन भी बढ़ गया है। - विशाल कुमार यादव, काकादेव
इन कंपनियों ने दिए मौके
कंपनी का नाम काम जॉब लोकेशन
कैप्रो मारुति ऑटोमोबाइल कंपोनेंट ग्रेटर नोएडा
लॉर्स मेडीकेयर मेडिकल डिस्पोजबल डिवाइस सोनीपत
सुब्रोस ऑटोमोबाइल कंपोनेंट नोएडा
भारत स्टील मारुति के लिए स्टील प्रोडक्ट नोएडा
डिक्सॉन टेक्नो. मोबाइल नोएडा
वेलस्पन प्लास्टिक फ्लोर गुजरात
सिंटेक्स टंकी राजस्थान