{"_id":"5c72ef84bdec224d9d196706","slug":"161551036292-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गाडगे का मनाया गया 143 वां जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गाडगे का मनाया गया 143 वां जन्मोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के हिंदी भवन में अखिल भारतीय संत गाडगे धोबी महासभा के तत्वावधान में समाज सुधारक व स्वच्छ भरत के जनक संत गाडगे का जन्मोत्सव व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गाया।
रविवार को हिंदी भवन में आयोजित संत गाडगे के 143 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जय सिंह दिवाकर ने कहा कि शिक्षा को माध्यम से समाज आगे बढ़ सकता है। वहीं विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि अंधविश्वास से दूर रहने की आवश्यकता है। एकजुटता व सद्भाव से ही तरक्की होती है। विशिष्ट अतिथि एमपी सलोनिया ने कहा कि संत गाडगे महाराज के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। तभी चहुमुखी विकास संभव है। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि बडे़-बुजुर्गों व महापुरुषों के सम्मान से ही समाज उन्नत कर सकता है। जिलाध्यक्ष जगदीश नरायण दिवाकर ने अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, बेटालाल दिवाकर, संगठन के महामंत्री बबलू भारती, दिलीप शंकर, रामरानी, रामबाबू, उमाशंकर, हरीशंकर, सुरेश, सीताराम माथुर, रमेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।